फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Finally, the government relieved the PD

Sitapur News: आखिरकार शासन ने पीडी को किया कार्यमुक्त

Thu, 03 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 03 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Finally, the government relieved the PD
सीतापुर। परियोजना निदेशक डीआरडीए गजेंद्र प्रताप सिंह को शासन ने 28 जुलाई को आयुक्त ग्राम्य विकास के दफ्तर से संबद्ध किया था। इसके बावजूद वह जिले से कार्यमुक्त नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने गुरुवार को उन्हें स्वत: कार्यमुक्त कर दिया। संबद्धता कार्यालय में योगदान न करने पर उन्हें अवैतनिक अवकाश पर माना जाएगा। यदि फिर भी उन्हाेंने पद नहीं संभाला तो सेवा अवरोध की भी कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

शासन ने 28 जुलाई को पीडी गजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय में संबद्ध करने संबंधी आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि संबंधित अधिकारी तत्काल संबद्धता के कार्यालय में योगदान कर तत्संबंधी योगदान आख्या शासन और आयुक्त ग्राम्य विकास को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसके बाद भी पीडी को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने आयुक्त कार्यालय में योगदान नहीं किया। गुरुवार को ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र सिंह ने पीडी को स्वत: कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्वत: कार्यमुक्त होने की तिथि से पीडी का वेतन संबंधित जिले से आहरित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यमुक्त के बाद भी सामग्री अंश का पौने दो करोड़ का किया भुगतान
गजेंद्र प्रताप सिंह परियोजना निदेशक के साथ ही पहला ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें तीन अगस्त को शासन ने स्वत: कार्यमुक्त कर दिया। बावजूद इसके उन्होंने पहला ब्लॉक से मनरेगा सामग्री अंश की धनराशि का भुगतान किया है। सूत्रों ने बताया कि गुुरुवार को पौने दो करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है। उन्होंने 31 जुलाई को भी पहला ब्लॉक के मनरेगा सामग्री अंश के चार करोड़ से अधिक धनराशि का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed