फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Final publication of Panchayat wards done

Sitapur News: पंचायत के वार्डों का किया अंतिम प्रकाशन, घटे 147 वार्ड

Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Final publication of Panchayat wards done
सीतापुर। परिसीमन के बाद पंचायत के वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। बीते पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार हुए परिसीमन में 147 वार्ड घटे हैं। इसके अनुसार जिले में बीते पंचायत चुनाव की अपेक्षा 147 वार्ड कम हो गए हैं। इस लिहाज से 11 प्रधान, 11 बीडीसी और 125 सदस्य ग्राम पंचायत के पद कम हो गए हैं।
विज्ञापन

अगले साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के वार्डों का परिसीमन करने के बाद इसकी अंतिम सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


पंचायत की प्रस्तावित सूची पर आईं दो आपत्तियां
पंचायतों के वार्ड परिसीमन के लिए आपत्तियां प्राप्त करने और उनके निस्तारण का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके तहत सदस्य ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत से संबंधित आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां प्राप्त की गईं, जबकि जिला पंचायत सदस्य की आपत्तियों जिला पंचायत में प्राप्त की गईं। जिला पंचायत में किसी ने आपत्ति नहीं दर्ज कराई है। जिला पंचायत राज दफ्तर में महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुंड़ाहूसा निवासी हरिनाम सिंह ने ग्राम पंचायत के एक राजस्व गांव को ग्राम पंचायत से हटाकर नई ग्राम पंचायत बनाने के लिए आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत में विवाद होने का उल्लेख किया है। मछरेहटा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कंदुआपुर के निवासी रामसागर वर्मा ने एक वार्ड में दो वार्डों को जोड़ने के लिए आपत्ति दर्ज कराई है। महज दो आपत्तियां ही प्राप्त हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के वार्डों में हुई कमी, जिला पंचायत के वार्ड यथावत
वार्ड का नाम पूर्व में संख्या वर्तमान में संख्या
जिला पंचायत सदस्य 79 79
सदस्य क्षेत्र पंचायत 1978 1967
प्रधान ग्राम पंचायत 1599 1588
सदस्य ग्राम पंचायत 20,215 20,090
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed