फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   File sent to DM for admission of 566 children

Sitapur News: 566 नौनिहालों के दाखिले के लिए डीएम को भेजी फाइल

Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
File sent to DM for admission of 566 children
सीतापुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 566 नौनिहालों को जल्द प्रवेश मिल जाएगा। इन नौनिहालों की लॉटरी निकलने के बाद फाइल डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

इसके लिए लॉटरी 24 दिसंबर को निकली थी। उम्मीद है एक सप्ताह के अंदर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद 15 जनवरी तक नौनिहालों को विद्यालय में प्रवेश मिल जाएगा। वहीं, दूसरे चरण के लिए भी आवेदन शुरू हो गया है। इसमें दो दिनों में अब तक करीब 200 नौनिहालों ने आवेदन किए हैं। इन्हें पहले चरण की सीटें खाली रहने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। यह चरण 19 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन




लाॅटरी में चल रही सेटिंग.. .खर्च करो तो करा दें दाखिला

आरटीई के तहत नौनिहालों के आवदेन हो रहे हैं। एक अभिभावक ने बताया कि जब साइबर कैफे आवेदन करने गए तो संचालक ने कहा आठ से 10 हजार खर्च करो। आपके बच्चे का दाखिला हो जाएगा। वहीं, एक अन्य अभिभावक ने बताया कि कैफे संचालक ने कहा कि लाॅटरी में सेटिंग चल रही है। कुछ खर्च कर दो तो दाखिला करवा देंगे। हालांकि, इन अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा विभाग से कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन




साइबर कैफे वाला बरगलाए तो हमें बताएं, होगी कार्रवाई : बीएसए

पहले चरण की फाइल अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। लाॅटरी के माध्यम से ही सीटें एलॉट होगी। अगर कोई साइबर कैफे वाला बरगलाए तो उसकी बातों में न आए। दाखिले पारदर्शी तरीके से होते हैं। अगर विभाग के पास शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed