फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fighting between Pradhan and lawyer over Chakmarg Patai, eight injured

Sitapur News: चकमार्ग पटान को लेकर प्रधान और अधिवक्ता के बीच मारपीट, आठ जख्मी

Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fighting between Pradhan and lawyer over Chakmarg Patai, eight injured
सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक प्रधान और अधिवक्ता के बीच चकमार्ग पटाई को लेकर मारपीट हो गई। अधिवक्ता पक्ष ने कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सीओ कार्यालय में शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के प्रधान नरपति लोधी गुरुवार को चकमार्ग पटवा रहे थे। पटाई की जद में गांव के ही निवासी अधिवक्ता शिव शक्ति के यूकेलिप्टस के कुछ पेड़ भी आ रहे थे। जिसको प्रधान काटने की बात करने लगे। इसके बाद अधिवक्ता ने अपने घरवालों के साथ प्रधान के घर पर जाकर पेड़ काटने को मना किया। फिर भी प्रधान ने बात नहीं मानी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में प्रधान का पुत्र आकाश, पत्नी सुशीला तथा धनीराम, मोहित घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शिवशक्ति, मुरारी, परशुुराम और आशाराम भी चोटिल हो गए। अधिवक्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रधान की ओर से तहरीर लेकर रात में ही केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उनको अगले दिन सीओ सदर के कार्यालय में जाकर फरियाद लगानी पड़ी जिसके बाद केस दर्ज किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने प्रधान से पैसे लेकर यह कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

रात में घटना होने के बाद ही एक स्थानीय नागरिक ने सोशल मीडिया पर मामले की शिकायत की थी। पुलिस की ओर से यह जवाब मिला था कि सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं, सुबह जब फरियादी सीओ सदर राजकुमार साव के पास पहुंचे तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उनको नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed