फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fight over lighting a lamp, nine booked

Sitapur News: दीपक जलाने के विवाद में मारपीट, नौ पर केस

Sat, 25 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fight over lighting a lamp, nine booked
महाराजनगर। तालगांव के शेखवापुर अंगरासी गांव में दीपक जलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। पीड़ित विवेक वर्मा उर्फ श्यामू (27) के भाई शिवम वर्मा ने बताया कि दिवाली के दिन उनके घर पर जलाए गए दीपक मोहल्ले के कुछ बच्चे उठा रहे थे।
विज्ञापन

विवेक ने बच्चों को मना किया। इसके बाद बच्चों ने अपने घरों में विवेक पर पीटने का आरोप लगाया। बच्चों की शिकायत के बाद अब्दुल मास्टर और उनके दो बेटों सहित कुछ अन्य लोग घर पहुंचे और विवेक को पीट दिया। शिवम के अनुसार शुक्रवार को विवेक अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में मोहम्मद इस्लाम, अब्दुल मास्टर, आदिल, अनस, ताजुद्दीन, रियाजुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद समीर, रिजवान और 15 अज्ञात ने लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

विवेक के शोर मचाने पर शिवम और गांव के अन्य लोग पहुंच गए। ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग गए। विवेक को गंभीर चोटें आई हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। तालगांव थाना प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। अन्य की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed