{"_id":"57acbad14f1c1be15bee5c96","slug":"fetus-found-in-hospital-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल के पास नाले में मिला भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल के पास नाले में मिला भ्रूण
Amarujala Bureau
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर में महिला अस्पताल के पास नाले के निकट गुरुवार को एक भ्रूण पड़ा मिला। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अस्पताल की सीएमएस ने घटना की जानकारी इन्कार किया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में गुरुवार को जिला महिला अस्पताल के पास एक नाले के निकट शिशु का भ्रूण पड़ा देखा गया। लोगों का कहना है कि भ्रूण अविकसित था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएमएस सुषमा कर्णवाल का कहना है कि वह बाहर हैं। ऐसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन