फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Festival celebrate

उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ महा पर्व सम्पन्न

Fri, 27 Oct 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Festival celebrate
पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लोक आस्था का महापर्व डाला छठ शुक्रवार की भोर उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हो गया। व्रतियों ने छठ घाटों पर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला।

विज्ञापन


भोर से ही घाटों पर- उगा हो सूरज देव, भोर भिनसरवा, अरघ के बेरिया, पूजन के बेरिया हो..., पहिले पहिल हम कइली, छठि मइया बरत तोहार, करिहा क्षमा छठि मइया भूल-चूक हमार...,आदि गीत गूंजने लगे। छठ मइया के गीतों से घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन


छठ महापर्व के चौथे व अंतिम दिन शुक्रवार की भोर से ही श्रद्धालुओं के घरों में चहल-पहल शुरू हो गई। पूजा की सारी तैयारियों के साथ श्रद्धालु छठ घाटों की ओर चल पड़े। सूर्योदय से पहले ही शहर की 27वीं वाहिनी पीएसी व गोल्फ ग्रांउड तालाब के अलावा ताड़कनाथ मंदिर के पास सरायन नदी घाट और पुलिस लाइन के मंदिर पर श्रद्धालु पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यदेव ने उदय होने का आभास कराया तो छठ घाटों पर हलचल तेज हो गई। सूर्यदेव की लालिमा बढने के साथ ही इन छठ घाटों पर श्रद्धा, भक्ति व लोक परंपरा की अनुपम छटा बिखरने लगी।

भगवान भास्कर के उदय होते ही व्रती महिलाओं ने तालाब में खड़े होकर सूप, बांस की डलिया में मौसमी फल, गन्ना व पूजन सामग्री लेकर जल और दूध से उन्हें अर्घ्य दिया तथा संतान के कल्याण व परिवार के लिए सुख-संपत्ति की कामना की।


इसके बाद व्रती महिलाओं के पति व बच्चों ने तालाब में पूजन सामग्री अर्पित की। विधि-विधान से पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत का पारण किया। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला डालाछठ महापर्व सम्पन्न हो गया। इस दौरान छठ मइया के गीतों ने माहौल में भक्तिरस घोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed