फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Femdom, seven of the eight elected positions

महिलाओं का दबदबा, आठ में से सात पदों पर चुनी गईं

Tue, 04 Oct 2016 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 04 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 Femdom, seven of the eight elected positions
मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के आठ व दस ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। प्रधान पद के चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा। महोली के कैमहरा रघुवर दयाल सें जयदेवी, राईपैडहिया से राजरानी एवं भटपुरवा से रामकली प्रधान बनीं।

विज्ञापन


पिसावां ब्लॉक की बिचपरिया से तेजा, विकास खंड हरगांव के विष्णुपुर से दीपा व खंहौना से चन्द्रकांती व ब्लॉक मछरेहटा के परसदा से आकांक्षा व बरसंधिया से राजकुमारी प्रधान निर्वाचित हुईं। इनके अलावा महोली, पिसावां एवं रेउसा ब्लॉक में दस ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए। जबकि इससे पूर्व रेउसा ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। निर्वाचन अफसरों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। 
विज्ञापन


जिले के पांच ब्लॉकों में आठ प्रधान व दस ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार को वोट पड़े थे। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से मतगणना शुरू हो गई। बाद में नतीजे घोषित किए गए। ब्लॉक महोली के कैमहरा रघुवरदयाल से जयदेवी 137 मतों सेे प्रधान चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकटतम प्रतिद्वंद्वी शांतिदेवी को 306 मत मिले। जबकि छह मत अवैध निकले। ग्राम सभा राईपैडहिया में राजरानी ने 237 मतों से जीत दर्ज की। जबकि यहां सदाप्यारी को 152, सुमित्रा को 67 मत मिले। पांच मत अवैध रहे। ग्राम सभा भटपुरवा में रामकली ने 54 मतों विजय प्राप्त की। यहां उर्मिला को 231, देवेंद्र को 209 मत मिले। जबकि आठ मत अवैध रहे।

पिसावां ब्लॉक की बिचपरिया ग्रामसभा में तेजा एक वोट से प्रधान बने। उन्हें 250 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अखिलेश को 249 व विष्णु को 74 मत मिले। हरगांव के विष्णुपुर ग्रामसभा से दीपा ने 35 वोटों जीतीं। उन्हें 724 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी को 689 मत मिले।


खमहौना प्रधान पद पर चंद्रकांती ने 16 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 442 वोट मिले। उनके विपक्षी सियाराम को 426 वोट मिले। मछरेहटा के परसदा ग्रामसभा से आकांक्षा प्रधान चुनी गईं। आकांक्षा ने 551 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 808 मत मिले। जबकि विपक्षी समता को 257 मत मिले। बरसधिंया में राजकुमारी 185 मतों से जीतीं। जबकि यहां मनोज कुमारी को 389 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed