फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father dies in accident, son injured.

दीवार गिरने से पिता की मौत, पुत्र जख्मी

Sat, 17 Aug 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Father dies in accident, son injured.
तम्बौर/ मुड़िला (सीतापुर)। तंबौर इलाके में शुक्रवार रात को एक कच्चे घर की दीवार मय छप्पर के भरभराकर ढह गई। इस हादसे में पिता-पुत्र दीवार के मलबे के नीचे दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। घायल पुत्र को सीएचसी तंबौर से जिला अस्पताल भेजा गया । पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। राजस्व टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के मुड़िलापुरवा निवासी रामकुमार्( 55) व उसका बेटा जितेंद्र (17) शुक्रवार की रात घर की कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे तख्त पर सो रहे थे। आधी रात को अचानक दीवार मय छप्पर के ढह गई। जिससे पिता-पुत्र उसके मलबे में दब गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे। दीवार का मलबा हटाया गया। जब तक दोनों को निकाला जाता, तब तक रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी जितेंद्र को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, राजस्व टीम भी गांव को जांच करने पहुंची थी। राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार शिव कुमार शर्मा, लेखपाल राजाराम जांच को पहुंचे थे। इन लोगों ने जांच रिपोर्ट तहसीलदार को दी है। तहसीलदार मदन मोहन वर्मा का कहना है कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिसके बाद मृतक आश्रितों को सरकारी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed