{"_id":"6a08bbca55c6a37dab027984","slug":"father-consumes-toxic-substance-after-sons-annaprashan-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156148-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुत्र के अन्नप्राशन के बाद पिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुत्र के अन्नप्राशन के बाद पिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
Sun, 17 May 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर भूड़ा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (30) ने शुक्रवार देर रात अपने पुत्र के अन्नप्राशन कार्यक्रम के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव निवासी शैलेंद्र सिंह के छोटे बेटे का अन्नप्राशन कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।
घर में रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। परिजनों के अनुसार कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात शैलेंद्र ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।
इस पर शैलेंद्र गुस्से में अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोगों को शक हुआ। परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो पता चला कि विषाक्त पदार्थ खा लिया है। इस पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखकर उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बदहवास हैं। अन्नप्राशन की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।