{"_id":"611bfaa78ebc3e42ba53a909","slug":"father-attacked-with-banke-for-land-sitapur-news-lko591690326","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के खातिर पिता पर बांके से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के खातिर पिता पर बांके से हमला
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार शाम एक बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता पर बांके से हमला कर दिया। इससे उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की वजह जमीन का विवाद बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि केस दर्जकर कार्रवाई होगी।
महमूदाबाद इलाके के मीरानगर निवासी अजीजुद्दीन (50) का जमीन को लेकर बेटे से विवाद हो गया। आरोप है कि बाद विवाद बढ़ने पर ओरापी बेटे फखरुद्दीन ने बांके से ताबड़तोड़ पिता पर कई वार कर दिए, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
घायल के बेटे शरफुद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाई फखरुद्दीन और उसके दोस्तों पर लाठी-डंडों, धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर एएसपी साउथ एनपी सिंह ने सीएचसी महमूदाबाद में पहुुंचकर घायल का हाल जाना और कार्रवाई के आदेश दिए।