फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fastag not in 25 percent of vehicles

25 प्रतिशत वाहनों में नहीं फास्टैग

Sun, 14 Feb 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fastag not in 25 percent of vehicles
सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर वाहनों की लगी कतार। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सोमवार आधी रात के बाद अगर आप लखनऊ जा रहे हैं या राजधानी से जिला मुख्यालय आ रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। वजह, सोमवार की आधी रात के बाद टोल प्लाजा की सभी लाइन कैशलेस होने जा रही हैं। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोगुना किराया देकर टोल पार कर सकेंगे। खैराबाद टोल प्लाजा के जिम्मेदारों की माने तो इस टोल से गुजरने वाले करीब 25 फीसदी वाहनों में अभी तक फास्टैग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 15 जनवरी 2019 को नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर टैक्स का भुगतान ऑनलाइन (कैशलेस) करने की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी सरकार की मंशा पूरी नहीं हो सकी। कैशलेस व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। दिसंबर में टोल प्लाजा की सभी लेन को कैशलेस करने का आदेश सरकार ने जारी किया था, लेकिन समय कम होने की वजह से टोल प्लाजा को पूरी तरह से कैशलेस करने की मियाद 15 फरवरी कर दी थी।
विज्ञापन

सरकार ने जो मियाद दी थी, वह भी पूरी हो चुकी है। आज रात 12 बजे के बाद खैराबाद में पड़ने वाला टोल प्लाजा और लखनऊ जाते समय सीतापुर-लखनऊ सीमा पर स्थित इटौंजा टोल प्लाजा पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगा। सोमवार आधी रात के बाद कोई भी (चौपहिया या बड़े वाहन) बिना फास्टैग टोल नहीं पार कर सकेंगेे। अगर टोल पार करते हैं तो डबल किराया देना पड़ेगा। ऐसे में उन वाहन चालकों और स्वामियों को परेशानी होगी, जिनकी गाड़ियों में फास्टैग नहीं है। समय के साथ ही पैसा भी दोगुना अदा करना पड़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा की सभी लेन कैशलेस होने से जाम का संकट और गहरा सकता है। वजह, अभी दो लेन नकद वाली थी, इससे काफी में संख्या वाहन इस लेन में निकल जाते थे। लेकिन ऐसा नहीं था कि कैशलेश लेन में जाम नहीं लगता था। काफी देर तक इस लेन में लगकर लोग परेशान होते रहते हैं। इसकी वजह कहीं फास्टैग में पैसे का खत्म हो जाना तो कहीं स्कैनर कार्ड को स्कैन ही नहीं कर सकने से बूम का न उठना, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। लेकिन अब तो कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। सभी लेन के कैशलेस होने के बाद भी बूम के न उठने, फास्टैग कार्ड में पैसा खत्म होने की समस्या भी बरकरार रहने वाली है। यही वजह है कि जाम का संकट और बढ़ेेगा।

टोल मैनेजर खैराबाद अंकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए जो मियाद दी थी, वह पूरी हो चुकी है। 15 फरवरी की रात 12 बजे के बाद सभी लेन कैशलेस हो जाएंगी। बिना फास्टैग कोई भी टोल पार नहीं कर सकेगा। अगर बिना फास्टैग टोल पार करते हैं डबल भुगतान करना पड़ेगा। अभी तक 25 फीसदी वाहनों में फास्टैग नहीं लग सका है। इसमें लोकल के और बाहरी वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed