{"_id":"6907a69a91a799870c0e2494","slug":"farmers-wait-for-hours-to-get-their-sugarcane-harvested-sitapur-news-c-102-1-stp1002-143434-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गन्ना उतरवाने के लिए किसान करते घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गन्ना उतरवाने के लिए किसान करते घंटों इंतजार
Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। कस्बे के गन्ना क्रय केंद्र तक किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली व बैलगाड़ी पहुंचाना आसान नहीं है। रास्ते पर कीचड़ किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इसके अलावा गन्ना उतारने में भी समस्या उठानी पड़ रही है।
बिसवां की सेकसरिया शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र जहांगीराबाद में संचालित किया जा रहा है। गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद किसान अरुण कुमार तिवारी, होशराम, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार वर्मा आदि ने बताया कि सड़क से गन्ना क्रय केंद्र तथा तौल कांटे तक जाने के रास्ते में भारी कीचड़ है। गन्ना तौलवाने के लिए बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्राॅली इस रास्ते पर निकालना मुश्किल हो गया है।
इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा गन्ना उतराई के लिए भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। क्रय केंद्र प्रभारी रामचन्द्र वर्मा ने बताया कि अचानक बरसात हो जाने से रास्ता खराब हो गया है। मिल अधिकारियों को जानकारी दी गई है। उन्होंने जल्द ही इसे सही कराने को कहा है। ठेकेदार प्रदीप कुमार गौड़ ने बताया कि हर किसान अपना गन्ना जल्द उतरवाना चाहता है। वह सहयोग नहीं करते है, इसलिए समय ज्यादा लगता है।