{"_id":"1245dd8e38b2993703112e574a6f8218","slug":"farmers-shows-their-anger-against-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अफसरों पर जमकर निकाली भड़ास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अफसरों पर जमकर निकाली भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर सीडीओ शिवेन्द्र कुमार सिंह ने अफसरों को तालाब भरने व नहरों में पानी छोड़े जाने के साथ चालू नलकूपों की सूची गुरुवार तक मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों ने रामगढ़ व जवाहरपुर चीनी मिल द्वारा बकाया भुगतान के सापेक्ष चीनी देने के प्रस्ताव पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की।
गन्ना अधिकारी की गैर हाजिरी पर किसान आक्रोशित दिखे। एडीएम सर्वेश कुमार ने तत्काल गन्ना विभाग के प्रतिनिधि को बुलाकर निर्देश दिए कि चीनी लेने के प्रस्ताव का कोई शासनादेश नहीं है। मिलों को जल्द बकाया भुगतान के लिए पत्र लिखा जाए। बेमौसम बरसात से बर्बाद फसल के मुआवजा वितरण में किसानों ने सर्वे से लेकर चेक बांटने तक अफसरों पर भेदभाव का आरोप लगाया।
एडीएम ने फसल क्षति प्रतिपूर्ति की पूरी प्रक्रिया किसानों को समझाई। उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने फसल बीमा प्रक्रिया में शासन द्वारा किए गए संशोधनों की जानकारी दी। किसानों की ओर से मंडी समिति व नगर पालिका द्वारा पार्किंग शुल्क वसूली का मसला भी उठाया गया। जिस पर एडीएम ने जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिनौरा, लालपुर, मानपुर, महसुई, गंगापुर, बबुरीखेड़ा, रामगढ़ आदि माइनरों में पानी न छोड़े जाने व सिंचाई मुफ्त होने के बावजूद शुल्क वसूली की नोटिसें भेजे जाने की शिकायत किसानों ने दर्ज कराई। सीडीओ ने इन मामलों के जांच के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि किसान दिवस पर जो समस्याएं आई हैं।
उनका समाधान अगले दिवस तक हर हाल में कर दिया जाए। जो अफसर किसान दिवस से गैर हाजिर रहेंगे। उनका वेतन काटकर चेतावनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूखा व बाढ़ की संभावना को लेकर अफसर अभी से सतर्क हो जाएं। कर्मचारियों के सहारे न रहकर प्रतिदिन क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण करें। इस मौके पर आरबी यादव, विनय यादव, उमेश पांडेय, श्रीश त्रिवेदी आदि मौजूद थे।