Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers protested in the grain market due to non-purchase of paddy.

Sitapur News: धान खरीद न होने पर किसानों ने गल्ला मंडी में किया प्रदर्शन

Fri, 31 Oct 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested in the grain market due to non-purchase of paddy.
किसानों को समझातीं एसडीएम।
सीतापुर। शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर तौल न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बीते नौ दिन से ट्राॅली में धान लादकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं लेकिन तौल नहीं हो रही है। बारिश में उनका धान भीग गया है। केंद्रों पर धान रखने के लिए पर्याप्त स्थान न होने की बात कहकर तौल नहीं की जा रही है। किसानों की ओर से हंगामे की खबर पाकर एसडीएम सदर धामिनी एमदास मंडी पहुंचीं। उन्होंने किसानों से बात की। क्रय केंद्र प्रभारियों को तौल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में कई दिनाें से किसान धान की तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बारिश होने से उनका धान भीगने के बाद भी तौल न होने से किसानों का सब्र टूट गया। उनकी और से किसान नेताओं के साथ क्रय केंद्रों का घेराव करते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम सदर धामिनी एम दास मौके पर पहुंचीं और किसानों से बात की।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता गुरपाल सिंह ने कहा कि जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी कई दिनों से धान की तौल नहीं हो रही है। अशोक कुमार ने बताया कि नौ दिनों से किराये पर ट्रॉली लेकर धान की तौल हो जाने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तौल नहीं हो सकी। ट्रॅाली का एक दिन का किराया एक हजार रुपये है। अन्य कई किसानों ने बताया कि धान रखने की जगह न होने के बहाना बताकर प्रभारी तौल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण तौल नहीं हो सकी है। खरीदे गए धान का डिस्पैच न होने से धान रखने की समस्या है। इसके लिए मंडी सचिव से स्थान उपलब्ध कराने के लिए बात की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि शुक्रवार को सभी ट्रालियों की तौल हो जाए। 70 किसानों को तौल कराने के लिए टोकन दे दिए गए हैं।
उदय प्रताप सिसोदिया, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed