{"_id":"5d6171518ebc3e0164405be6","slug":"farmer-scorched-with-high-tension-wire-sitapur-news-lko4778196116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार से किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार से किसान झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ (सीतापुर)। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान झुलस गया। वह खेत में खाद डालने गया था।
संदना थाना क्षेत्र के कोदिकापुर मजरा निबहा गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र श्रीपाल गन्ने के खेत में खाद डालने गया था। इसी बीच सरवा पावर हाउस से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने रामचंद्र के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर रामचंद्र को गोंदलामऊ ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरवा पावर हाउस से निकली लाइन रामगढ़ होते हुए निबहा कोदिकापुर, रानीखेर के लिए जाती है।
लाइन बहुत पुरानी और जर्जर है। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। अवर अभियंता प्रदीप कुमार मौर्य का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली है। जर्जर लाइन का स्टीमेट दो महीने पूर्व शासन को भेजा जा चुका है। अभी तक स्वीकृत होकर नहीं आया है। स्टीमेट जैसे ही आता है, लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।