फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer killed in bull attack

सांड़ के हमले में किसान की मौत

Sat, 26 Dec 2020 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in bull attack
सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिसावां थाना क्षेत्र के दधनामऊ गांव निवासी राजबहादुर (48) पुत्र गोकरन शुक्रवार रात अपने खेत की रखवाली करने गया था। जहां देर रात सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले में किसान राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। इस पर खेत में राजबहादुर का शव पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक की पत्नी राजरानी ने थाने पर सूचना दी है कि पति रात को खेत की रखवाली करने गया था। जहां सांड़ ने हमला कर उसके पति को मार डाला। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed