{"_id":"655fa4f189b386936f010b47","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-under-tractor-trolley-protest-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5856-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत, प्रदर्शन
Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में क्रेशर मशीन पर गन्ना बेचने गए किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया है।
क्षेत्र के गांव तिहार में महालक्ष्मी शुगर मिल मौजूद है। बुधवार रात थाना मितौली के गांव ओडहरा निवासर महेश (47) गांव के ही जगदीश प्रसाद का ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये से लेकर गन्ना भरकर लाया था। बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों के चलते महेश अचानक गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बिना कोई सूचना दिए ही शव का पंचायतनामा भर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजन क्रेशर पर पहुंचे और शव को क्रेशर के पास ही रखकर उसके मालिक के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ प्रभातोष श्रीवास्तव ने बताया कि मिल मालिक और परिजनों में बातचीत जारी है। प्रदर्शन को शांत कराया गया है।