फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   facilities will grow in District hospital

जिला अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं

Wed, 10 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
facilities will grow in District hospital

शहर जल्द ही मॉडल सिटी के रूप में विकसित होगा। जिले में सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी। जिला अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाकर 300 की जाएगी। शहर के बीचोबीच स्थित रोडवेज बस स्टॉप हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट और विकास भवन समेत प्रमुख स्थानों पर वाई-फाई सुविधा मिलेगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित मॉडल सिटी प्रोजेक्ट की बैठक में इन कामों को लेकर सहमति बन गई है। सपा सरकार ने सीतापुर शहर का चयन मॉडल सिटी के रूप में किया है।
विज्ञापन


मॉडल सिटी के विकास को लेकर गठित कमेटी का अध्यक्ष कमिश्नर महेश कुमार गुप्ता को बनाया गया है। शहर के विकास को लेकर कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को डीएम ने विभागीय अफसराें से तीन दिन के अंदर कार्ययोजनाएं प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में कार्य योजनाओं पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम सर्वेश कुमार, एसडीएम सुश्री शेरी, शेर सिंह, सीएमओ डॉ. एचजी सिंह, डिप्टी कलेक्टर विशाल यादव, सीओ राहुल मिठास, अधिशासी अभियंता आरबी यादव, डीएफओ एपी त्रिपाठी व सूचना विज्ञान के अफसर एपी सिंह समेत अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed