{"_id":"67c1ff2099ad43182c0eb099","slug":"explosion-occurred-while-repairing-the-battery-teenager-got-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1037-127889-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बैटरी दुरुस्त करते समय हुआ धमाका, किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बैटरी दुरुस्त करते समय हुआ धमाका, किशोर झुलसा
Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। थाना क्षेत्र में कार की बैटरी दुरुस्त करते समय हुए विस्फोट में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन उसे रामपुर मथुरा से बाराबंकी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया। हालत गंभीर बताई जा रही है।
बांसुरा गांव निवासी रवि (17) गांव के किनारे स्थित अपने मकान में बैठा था। परिजनों के अनुसार वह कार की बैटरी को दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे रामपुर मथुरा सीएचसी लाया गया, वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन बाराबंकी अस्पताल में ले गए। वहां से युवक को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।