फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Explosion in Rajapur Kala, two houses demolished, crack in school

Sitapur News: राजापुर कला में धमाका, दो मकान ध्वस्त, स्कूल में दरार

Sat, 16 Dec 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 16 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Explosion in Rajapur Kala, two houses demolished, crack in school
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र का राजापुर कला गांव शुक्रवार देर रात तेज धमाके से दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत व दीवार ध्वस्त हो गई। वहीं, पास के ही एक मकान का हिस्सा व पास बने उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। दीवारों में दरारें आ गईं हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने घटनास्थल की जांच की। प्रथमदृष्टया जांच में आतिशबाज के घर में रखे पटाखों के कारण विस्फोट होने की बात सामने आई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत राजापुर कला निवासी सलीम मनिहार गोला बारूद का काम करता है। वह शादियों में भी आतिशबाजी करता है। शुक्रवार देर रात उसके घर में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि सलीम के मकान की छत व दीवार ध्वस्त हो गई। पास ही बने शाहिद का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी दीवारों में दरारें आ गईं। घर के बाईं ओर बने उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

उधर, गांव में विस्फोट की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी घनश्याम राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सलीम के घर में रखे पटाखों के ढेर में धमाका होने की बात सामने आई है। इसी विस्फोट के कारण दो मकान व स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बिसवां अभिषेक अजेय ने बताया कि मामले में राजापुर कला निवासी आतिशबाज सलीम मनिहार व शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed