{"_id":"64c2af6d531adbb4ac0415f4","slug":"examination-center-changed-after-distribution-of-admit-card-sitapur-news-c-102-1-slko1053-656-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रवेश पत्र बांटने के बाद बदल दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रवेश पत्र बांटने के बाद बदल दिया परीक्षा केंद्र
Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शुक्रवार से कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। गुरुवार को परीक्षार्थियों को उनका प्रवेश पत्र बांटा गया। कुछ परीक्षार्थियों ने अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन चेक किया तो इसमें उनका परीक्षा केंद्र आरएमपी कॉलेज के स्थान पर सीतापुर शिक्षण संस्थान नजर आया।
इस पर परीक्षार्थी अपने कॉलेज पहुंचे और जमकर हंगामा किया। करीब 100 से अधिक परीक्षार्थियों ने मिश्रिख स्थित श्री चंद्र भगवान डिग्री कॉलेज पहुंचकर आपत्ति जताई। कॉलेज के लेक्चरर ताजदार आलम खां ने बताया कि परीक्षा केंद्र बदले जाने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विश्वविद्यालय को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।