{"_id":"99240aad3893cd2deb2ff881663c9e60","slug":"exam-to-held-on-board-pattern-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की तर्ज पर होंगी परिषदीय परीक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की तर्ज पर होंगी परिषदीय परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार परिषदीय परीक्षाएं बोर्ड की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र स्कूल के बजाए जिला मुख्यालय पर बनेंगे। एक ही फॉर्मेट का प्रश्नपत्र पूरे जिले में लागू होगा। इसको डायट प्राचार्य की कस्टडी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा से तीन दिन पहले इसे संकुल स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानाध्यापक यहां से सील बंद लिफाफे में इसे प्राप्त करेंगे। इसे लेकर शासन ने निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाएं कराई जाती है। परीक्षा के प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक की होती थी। प्रश्नपत्र हर स्कूल में अलग-अलग बनते थे। जिससे पारदर्शिता की संभावना बहुत कम रहती थी।
विज्ञापन
इस बार शासन ने पारदर्शिता बरतने का फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजीव सिन्हा ने बीएसए को निर्देश जारी किए है। जिसमें कहा गया है इस बार परीक्षा के प्रश्नपत्र का प्रारूप शासन स्तर से मुहैया कराया जाएगा।
जिसके आधार पर ही प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग के शिक्षकों की होगी। उसके बाद डायट प्राचार्य की देखरेख में इनका मुद्रण कराया जाएगा। प्राचार्य की कस्टडी में इनको सुरक्षित रखा जाएगा।
परीक्षा प्रारंभ होने के तीन दिन पूर्व शील्ड पैकेट खंड शिक्षाधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। यहां से संकुल प्रभारी लिफाफा प्राप्त करेंगे। परीक्षा तिथि के दिन प्रधानाध्यापक संकुल स्तर से प्रश्नपत्र रिसीव करेंगे।