फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   everyone should get the vaccine soon

सभी को जल्द लगे वैक्सीन

Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
everyone should get the vaccine soon
सीतापुर। जिले में सभी को जल्द ही टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी ने लगभग हर भारतीय परिवार को अप्रत्याशित आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इसलिए प्रतिदिन एक करोड़ टीकाकरण सुनिश्चित किए जाए। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड की एक खुराक की कीमत केंद्र सरकार के लिए 150 व राज्य सरकारों के लिए 300 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की एक खुराक की कीमत मोदी सरकार के लिए 150 रुपये व राज्य सरकारों के लिए 600 और निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपये तय की गई है। निजी अस्पताल एक खुराक के लिए 1500 रुपये तक वसूल जा रहे हैं। इस पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जाए। सभी को मुफ्त वैक्सीन निश्चित समय के अंदर उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश बाजपेई व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, आमोद मिश्र, जमील अहमद खान, राज किशोर सिंह, अल्पना सिंह, गिरीश दीक्षित व आबिद अली समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed