फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Even after three days, 500 villages are without electricity

Sitapur News: तीन दिन बाद भी 500 गांवों की बिजली गुल

Fri, 23 May 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 23 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Even after three days, 500 villages are without electricity
सीतापुर। आंधी के कारण पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था तीन दिन बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि अभी भी करीब 500 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। अफसर व कर्मचारी बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में तीन दिन से बिजली गुल है। सबसे अधिक दिक्कत खंभे टूटने की वजह से हो रही है। नए खंभे लगने में देरी की वजह से बिजली ठप है। कंदुनी उपकेंद्र के रामपुर घेरवा, छावन, तिरकोलिया, लन्घनिया, रमपुरवा, सिकंदरपुर, पेंडरा, अल्लीपुर व मारूछी में चार दिन से बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण परमेश्वर दयाल, रामदास, शिवशंकर, महेंद्र कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न आने से बेहद परेशान हूं। फ्रिज, कूलर, पंखे बंद पड़े हैं। सेवता उपकेंद्र से जुड़े गांवों में भी बिजली का संकट बना हुआ है। महमूदाबाद उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों में बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल का दिखा मिलाजुला असर

संविदा कर्मचारियों ने छंटनी के विरोध में 72 घंटे की हड़ताल शुरू की थीं। यह समय सीमा बृहस्पतिवार रात पूरी हो गई। इससे उम्मीद थी कि शुक्रवार को सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। लेकिन अधिकारिक तौर पर जिलाध्यक्ष ने हड़ताल समाप्त होने की कोई घोषणा नहीं की। इससे कुछ कर्मचारी काम पर लौटे तो कुछ अभी भी नहीं पहुंचे है। बिजली विभाग के अफसर इनकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

20 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर अफसरों ने शिकंजा कसा। हड़ताल में शामिल करीब 20 कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। इन कर्मचारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है।

हड़ताल की वजह से नहीं चार्ज हो पा रहे ई रिक्शे
सीतापुर। संविदाकर्मियों की हड़ताल से जिले की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। इसका असर ई रिक्शा चालकों पर भारी पड़ा है। ग्रामीण इलाके में बिजली न आने से इनके पहिए थम गए है। इससे शहर में सड़कों पर इनकी संख्या कम हुई है। इससे इनकी रोजी रोटी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed