{"_id":"68793fa8fccc62f36201c958","slug":"even-after-10-years-the-victims-of-nayapurva-erosion-are-neglected-sitapur-news-c-102-1-stp1002-136565-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10 साल बाद भी उपेक्षित हैं नयापुरवा के कटान पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10 साल बाद भी उपेक्षित हैं नयापुरवा के कटान पीड़ित
Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। हर साल बाढ़ कई आशियाने निगल जाती है। अंगरौरा व फतुल्लापुर के बेघर 150 परिवारों को 10 किलोमीटर दूर रायसेनपुर में जमीन का पट्टा दिया गया। कटान पीड़ितों ने घास-फूस की झोपड़ी बनाकर नए ठिकाने पर नयापुरवा बसा तो लिया लेकिन सुविधाओं को तरस गए। यहां 10 साल बाद भी पेयजल, सड़क, आवास व शौचालय की सुविधा मयस्सर नहीं हो सकी।
नयापुरवा में रहने वाले वीरपाल ने बताया कि सैलाब में सबकुछ गंवाने के बाद 10 साल पहले हम लोगों को यहां बसाया गया था। आज भी यहां हैंडपंप, आवागमन के लिए सड़क और शौचालय जैसी कोई सुविधा नहीं है। यहां जीने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है।
कुलदीप ने बताया कि 2014 में यहां आए थे। पूरा परिवार मजदूरी कर जीवन निर्वाह कर रहा है। मनरेगा मजदूरी का कार्ड भी नही बना है। लाल बाबू ने बताया कि हम लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की ओर किसी का ध्यान नहीं है। कटान पीड़ित होने के बाद भी आज तक हम लोगो को आवास व शौचालय की सुविधा नहीं दी गई। पूरे गांव में एक हैंडपंप लगा था वह भी तीन साल से खराब पड़ा है। चंदर ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या सड़क, पेयजल व शौचालय की है। महिलाओं को खुले में शौच जाना पड़ता है।
विज्ञापन
वोटर बना लिया लेकिन किसी सुविधा का लाभ नहीं दिया
रायसेनपुर ग्राम पंचायत में कटान पीड़ितों को जमीन का पट्टा देकर नयापुरवा बसाया गया। कटान पीड़ितों को रायसेनपुर का मतदाता भी बना दिया गया। यह लोग पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनाव में वोट डालते हैं। शेरू व सीताराम ने बताया कि इसके बाद भी नयापुरवा में हैंडपंप, आवास, शौचायल व सड़क की सुविधा आज तक मयस्सर न हुई।
सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे
कटान पीड़ितों को आवास के लिए जमीन आंवटित करने का काम राजस्व विभाग का है। उन्हें आवासीय भूमि मुहैया करा दी गई थी। बुनियादी सुविधाएं देने का कार्य ब्लॉक प्रशासन का है। हम इसके लिए जरूरी प्रयास करेंगे।
- अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
उपलब्ध कराई जाएंगी मूलभूत सुविधाएं
वर्तमान में रायसेनपुर ग्राम पंचायत में कोई सेक्रेटरी तैनात नहीं है। यह काफी पुराना मामला है। हम किसी से जांच करवाकर शीघ्र नयापुरवा में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।
- प्रतिभा जायसवाल, बीडीओ रामपुर मथुरा