{"_id":"6033f6ab8ebc3ee92a070264","slug":"eo-gets-notice-when-street-lights-are-turned-off-sitapur-news-lko5662311150","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट बंद मिलने पर ईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट बंद मिलने पर ईओ को नोटिस
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में प्रकाश व्यवस्था के लिए लगी स्ट्रीट लाइटें बुझ गई है। इससे रात के समय मार्गों पर अंधेरा फैल जाता है। यह हकीकत एडीएम के निरीक्षण में सामने आई है। इस पर एडीएम ने ईओ को नोटिस दिया है। इसके जरिये नियमित निरीक्षण करते हुए लाइटों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने शहर के मार्गों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइटों की हकीकत देखी। जिसमें वैदही वाटिका से बहुगुणा चौराहा, बस स्टेशन से लालबाग चौराहा, लालबाग से कैंचीपुल, लालबाग से आंख अस्पताल तक, कैंचीपुल से कैप्टन मनोज पांडेय चौक तक, कांशीराम कालोनी से कैप्टन मनोज पांडेय चौक तक, कैप्टन मनोज चौक से नवीन चौक तक, प्रधान डाकघर से जिलाधिकारी आवास तक लाइटों की वास्तविकता देखी।
इसमें अधिकतर लाइटें बंद मिली। मार्गों पर अंधेरा छाया हुआ था। इससे लोगों को निकलने में दुश्वारियां उठानी पड़ रही थी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। ईओ को जल्द ही लाइटों को दुरुस्त करके रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
ईओ को बंद लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा नई लगने वाली लाइटों की रिपोर्ट मांगी गई है।
विनय कुमार पाठक, एडीएम