{"_id":"69b704d1987ae32fd10d288b","slug":"entry-granted-after-thorough-search-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151957-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सघन तलाशी के बाद दिया गया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सघन तलाशी के बाद दिया गया प्रवेश
Mon, 16 Mar 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
सीतापुर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए रविवार को दूसरे दिन आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। सघन तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर उनके परिजन घंटों इंतजार करते रहे। बाहर निकलते ही पेपर के बारे में पूछा।
पहली पाली में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। सुबह 7:30 बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों ने पहले गेट के बाहर लगी लिस्ट में अपना अनुक्रमांक नंबर देखा। गेट पर ही बायोमीट्रिक जांच हुई। कान में झुमकी, सोने की चेन, जूता उतरवाएं गए। आधार कार्ड व पहचान पत्र से फोटो का मिलान किया। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
परीक्षार्थियों के परिजन गेट के बाहर अपने लाड़ले का इंतजार करते रहे। 12 बजे प्रश्नपत्र छूटा तो परिजन सबसे पहले बेटा व बेटी से प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी ली। यही नजारा दूसरी पाली में दिखाई दिया। कंट्रोल रूम के जरिये निगरानी होती रही। अफसरों ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके वहां चल रही परीक्षाओं की हकीकत देखी।
विज्ञापन
आसान था प्रश्नपत्र
सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र बहुत ही सरल आया था। इसे हल करने में कोई समस्या नहीं आई। इसके अलावा अन्य विषयों के प्रश्न थोड़े कठिन थे।
शिवा
कठिन थे कई प्रश्न
कई प्रश्न काफी कठिन थे। इस वजह से उन्हें हल करने में थोड़ा अधिक समय अधिक लगा। कम से कम आधा घंटा और समय मिलता हो अच्छा होता।
वैष्णवी
चल रही थी तैयारी
पिछली बार की अपेक्षा इस बार का प्रश्नपत्र कठिन था। काफी समय से तैयारी चल रही थी। फिर भी उम्मीद है मेरिट में नाम जरूर आएगा।
प्रिया
होती रही घबराहट
जब तक प्रश्नपत्र नहीं मिला तब तक घबराहट होती रही। प्रश्नपत्र सामने आने के बाद सबसे पहले सरल प्रश्न उसके बाद कठिन सवालों का जवाब दिया।
सचिन