{"_id":"6138fe538ebc3e7f4a095298","slug":"entire-village-sick-in-baseti-and-pasnaika-sitapur-news-lko594677134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसेती और पसनैका में पूरा गांव बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसेती और पसनैका में पूरा गांव बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर/औरंगाबाद (सीतापुर)। जिले में संक्रामक रोग अब तेजी से फैल रहा है। ऐलिया और गोंदलामऊ ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में बुखार का कहर जारी है। सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में आकर तप रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र हैं। बीमारी पैर पसार रही है और स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है। गांवों में फैली गंदगी और जगह-जगह जलभराव से लोगों का जीना दुश्वार है। बसेती और पसनैका में पूरा गांव बीमार है।
ऐलिया ब्लॉक के बसेती, हाजीपुर, बेलगवां, पचैनापुर, तिलोकापुर, कचनार, सहरोई, घुसरूअनपुरवा, पसनैका इमलिया सुल्तानपुर, धौरेमऊ आदि गांवों में बुखार का कहर है। मरीजों का कहना है कि ठंड लगकर बुखार आता है। पेट व सिर में तेज दर्द है। बसेती व पसनैका में जगह-जगह गंदगी व जलभराव है। बसेती में लोगों ने बताया कि करीब पांच सौ से ज्यादा बुखार के मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया की जांच हुई, जिसमें 10 मरीज ही मिले। पसनैका में करीब पूरा गांव ही बुखार की चपेट में हैं। पड़रखा के मजरा घुसरूअनपुरवा में करीब 40 परिवार रहते हैं। करीब 90 लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ विभाग जानकारी से इनकार कर रहा है। गोंदलामऊ ब्लॉक के गौपोली, सिद्धीकपुर में करीब 20 से अधिक लोग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
अजीज, सरवन, मेहरुदीन, अब्दुल कादिर, रफीक समेत 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। सीएचसी अधीक्षक गोंदलामऊ डॉक्टर धीरज मिश्रा ने बताया कि बुधवार को 11 लोगों की मलेरिया की जांच का सैंपल कराया गया है। रिपोर्ट गुरुवार को आएगी।