फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Encroachment removed from Irrigation Department land

सिंचाई विभाग की जमीन से हटवाया अतिक्रमण, ढहाया अवैध निर्माण

Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Irrigation Department land
सरैंया/सीतापुर। पहला विकासखंड में सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण हटाने को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान अवैध तौर से निर्मित 28 कमरों को जेसीबी से ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के तार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

अनिल यादव की सरैंया राजा साहब में हरीराम फीलिंग स्टेशन के पीछे 28 दुकानें बनी थी। बुधवार की दोपहर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल, एसडीओ सिंचाई सरताज अहमद, जेई पुष्पेंद्र, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रीती सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची आऐर जेसीबी की मदद से 50 लाख की कीमत के कमरों को ढहा कर जमीन से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

एसडीओ सिंचाई ने बताया कि यह जमीन सिंचाई विभाग के स्वामित्व में दर्ज है। इस पर अवैध तरीके से भवन निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामलाल यादव के पहाड़ापुर स्थित हजारीलाल महाविद्यालय व राम औतार बालिका इंटर कॉलेज में भी जमीन की नापजोख की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर भी विद्यालय का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की भूमि पर चिह्नित कर इसे हटाए जाने का निर्देश दिया गया। महमूदाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा के समर्थन से चुनाव लडने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश वर्मा की रामपुर मथुरा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर भी सप्लाई इंस्पेक्टर महमूदाबाद शांतनु, बांट माप इंस्पेक्टर अमित, पूर्ति निरीक्षक सिधौली अवनीश की टीम ने भी सघन जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed