{"_id":"68d1993cd02ffe6f10075044","slug":"encroachment-removed-from-drain-in-tamsenganj-allegations-of-bias-altercation-with-team-sitapur-news-c-102-1-stp1001-140908-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तामसेनगंज में नाले से हटवाया अतिक्रमण, पक्षपात का आरोप, टीम से कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तामसेनगंज में नाले से हटवाया अतिक्रमण, पक्षपात का आरोप, टीम से कहासुनी
विज्ञापन
तामसेनगंज में नाले पर बने अवैध अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : तामसेनगंज में नाले पर बने अवैध अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
सीतापुर। नगर पालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को तामसेनगंज मोहल्ले में नाले पर बने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई लोगों के चबूतरे, दीवार व छज्जे गिराए गए। इस दौरान कई स्थानीय दुकानदारों और तहसीलदार के बीच कहासुनी भी हुई। दुकानदारों ने नगर पालिका और तहसील प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि सभासद व एक अधिवक्ता के मकान पर नाम मात्र कार्रवाई की गई है। इसको लेकर डीएम से शिकायत करेंगे।
बता दें कि जिला अस्पताल मार्ग से गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लोगों को नोटिस देने के बाद भी नाले से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया था। नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद सोमवार को संयुक्त टीम ने मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। तामसेनगंज मोहल्ले में नाले पर बने चबूतरा, जीने और पक्की बाउंड्रीवाल पर जेसीबी चली। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की खबर से पूरी दरी मंडी में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदारों ने लेबर लगाकर स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद नाले पर अवैध कब्जा किए अन्य अतिक्रमण कारियों ने समय मांगकर स्वयं से अतिक्रमण हटाने की विनती की।
इस बीच तामसेनगंज के रहने वाले अधिवक्ता रोहित मेहरोत्रा और तहसीलदार अतुल सेन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कहासुनी भी हो गई। अतिक्रमणकारियों पर होती कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार डॉ अतुल सेन, नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी, नगर पालिका जेई राघवेंद्र सिंह, नजूल प्रभारी राकेश मिश्रा व पुलिस कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरी तरीके से हटाएं अतिक्रमण
तामसेनगंज गुरुद्वारा रोड पर स्थानीय दुकानदार सद्दाम, सलमान, संजय आदि लोगाें ने अतिक्रमण की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बताया। कहा कि हम लोगाें की दुकानें के सामने पूरे चबूतरे तोड़ दिए गए हैं, लेकिन सभासद और पीली कोठी सहित अन्य लोगों पर नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीम ने मेहरबानी की है। अगर अतिक्रमण हटाना ही है तो पूरी तरह से नाले पर बने अवैध कब्जों को हटवाया जाए। ऐसे ही चलता रहा तो डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।