Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elijah test is being done with difficulty in the district hospital

Sitapur News: बमुश्किल हो रहा जिला अस्पताल में एलाइजा का टेस्ट, मरीज परेशान

Sat, 05 Oct 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elijah test is being done with difficulty in the district hospital
सीतापुर। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में तेज बुखार के साथ डेंगू जैसे लक्षण वाले छह मरीज भर्ती है। वार्ड में इन सभी की एलाइजा जांच कराए बिना ही डेंगू का संदिग्ध मरीज मानकर इलाज हो रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक इन मरीजों का एलाइजा टेस्ट करवाने से बच रहे हैं। भर्ती छह में से अब तक सिर्फ दो मरीजों का ही एलाइजा टेस्ट हुआ है। दोनों की ही रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि भी हुई है। जिले में अब तक डेंगू पीड़ित 55 मरीज चिह्नित हो चुके हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग से 10 बेड का वार्ड बना हुआ है। वार्ड में बुखार के साथ डेंगू जैसे लक्षण से पीड़ित छह मरीज भर्ती है। इन्हें डेंगू का संदिग्ध मरीज मान कर बिना एलाइजा टेस्ट कराए ही इलाज किया जा रहा है। इन मरीजों की कार्ड से हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव आया था। अब तक सिर्फ दो मरीजों का ही एलाइजा टेस्ट हुआ है। डेंगू वार्ड में भर्ती गीता व मोहित ने बताया कि तेज बुखार की शिकायत के बाद से वह वार्ड में भर्ती हैं। अभी तक उनका एलाइजा टेस्ट नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


सही इलाज न मिलने का लगाया आरोप

मरीजों ने बताया कि डेंगू वार्ड में जांच तो छोड़िए सही तरीके से इलाज तक नहीं हो रहा है। इलाज के नाम पर सिर्फ बेड पर लिटा कर ग्लूकोज की बोतल ही चढ़ाई जा रही है। वार्ड में डॉक्टर का राउंड भी सुबह से लेकर शाम तक में सिर्फ एक बार ही होता है। अगर कोई दिक्कत होती है तो इमरजेंसी में जाने के लिए बोल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों की संख्या छिपाने का खेल

एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग पीड़ित को चिह्नित डेंगू मरीज मानता है। कार्ड जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को विभाग डेंगू मरीज नहीं मानता है। जानकारों का कहना है कि इसी कारण से विभागीय अधिकारी डेंगू मरीजों की संख्या छिपाने के कारण सरकारी अस्पतालों में भर्ती बुखार पीड़ितों का एलाइजा टेस्ट करवाने से बचते हैं।




डेंगू मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में अलग वार्ड बना कर किया जा रहा है। इसमें भर्ती मरीजों के इलाज की शुरुआत कार्ड टेस्ट से होती है। जरूरी समझने पर ही इलाज कर रहे चिकित्सक द्वारा मरीज का एलाइजा टेस्ट करवाया जाता है। अब तक केवल दो मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है।

डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed