फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity supply to 60 villages stopped for two days

Sitapur News: दो दिन से ठप 60 गांवों की बिजली

Tue, 19 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 60 villages stopped for two days
सीतापुर/तंबौर। तंबौर उपकेंद्र पर रविवार रात हुई तोड़फोड़ के बाद तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को बहाल कर दी गई। लेकिन कम्हरिया फीडर से जुड़े करीब 60 गांवों में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप है। इसकी वजह से लोगों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी हो गईं हैं। उपकेंद्र पर तोड़फोड़ व लूट के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। लेकिन कम्हरिया फीडर में अधिक क्षति होने से मंगलवार को भी बिजली सामान्य नहीं हो सकी है। इस फीडर में ककरहा, छतांगुर, मोगलापुर, दुबाई, देवपालपुर, चंदी, रजनापुर, क्योटाना, बोधवा व बड़रिया समेत करीब 60 गांवों की बिजली ठप है।
विज्ञापन

इससे करीब 50 हजार की आबादी अंधेरे में जीवन जीने को विवश हो रही है। अवर अभियंता अमरीश कुमार ने बताया कि तोड़फोड़ में इस फीडर की बीसीबी खराब हो गई थी। जिसे ठीक करवाया जा रहा है। जल्द ही बिजली बहाल कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed