{"_id":"65d8e45f17db4e7c1508b514","slug":"electricity-of-10-localities-went-out-for-six-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-110274-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह घंटे गुल रही 10 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह घंटे गुल रही 10 मोहल्लों की बिजली
Sat, 24 Feb 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पेड़ों की डालों की छटाई के कारण शुक्रवार को शहर के 10 मोहल्लों में छह घंटे बिजली गुल रही। कटौती से लोगों को काफी परेशानी हुई। घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। व्यापार प्रभावित हुआ। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शास्त्री नगर फीडर से जुड़े लोनियनपुरवा, कमला नगर, शास्त्री नगर व चुंगी चौकी सहित 10 मोहल्लों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक लंबी कटौती हुई। लंबी कटौती के कारण तीन से चार घंटे में इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। इससे घरों के अंदर अंधेरा फैल गया।
इन इलाकों में कारोबार करने वाले व्यापारी बिजली आने के इंतजार में बैठे नजर आए। इससे व्यापारियों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया तारों पर आ रहे पेड़ों की छटाई का काम किया गया था। इसकी वजह से कटौती हुई थी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने परखा मरम्मत का काम
अधिशासी अभियंता प्रथम रितेश आनंद ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सुदामापुरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर चले मरम्मत के कार्य को देखा। एसडीओ को फरवरी में शत प्रतिशत अनुरक्षण कराने व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एक घर में बिजली की चोरी पकड़ी
सीतापुर। पुराने सीतापुर के कजियारा मोहल्ले में शुक्रवार को माॅर्निग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति कटिया डालकर बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि कजियारा में अभियान चलाया गया था। एक व्यक्ति कटिया डालकर बिजली की चोरी करते हुए मिला। इसके अलावा अन्य 10 से अधिक कनेक्शन चेक किए गए।