{"_id":"657f3d2733043fa38d0f64a8","slug":"electricity-meters-installed-in-54-houses-after-10-years-sitapur-news-c-102-1-slko1037-7111-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10 साल बाद 54 घरों में लगे बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10 साल बाद 54 घरों में लगे बिजली मीटर
Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट के हुमायूंपुर में 10 साल से बिजली आ रही है। लेकिन घरों में मीटर नहीं लगे हैं। रविवार को अभियान चलाकर गांव के 54 घरों में बिजली के मीटर लगाए गए। अब इन उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के अनुसार ही बिजली का बिल देना पड़ेगा।
विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के तहत हुमायूंपुर में लगातार राजस्व का नुकसान हो रहा था। खपत के अनुसार राजस्व नहीं आ रहा था। लाइनलॉस के चलते बिजली विभाग ने गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घरों में अनुमानित बिल आ रहे थे।
एक किलोवाट के कनेक्शन पर तीन से चार किलोवाट का लोड मिला। इस पर गांव के 54 उपभोक्ताओं के घर मीटर लगवाए गए। ग्रामीणों ने पहले मीटर लगवाने से आनाकानी की। उसके बाद अफसर ने सख्ती की। इसके बाद पूरे गांव में मीटर लगवा दिए गए। वहीं पूरे जिले में लगे शिविर के जरिये करीब पांच सौ लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
खैराबाद उपकेंद्र की परखीं व्यवस्थाएं
अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता ने रविवार को खैराबाद उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एकमुश्त समाधान योजना के तहत चल रही प्रगति देखी। उन्होंने एसडीओ को खराब पड़े मीटरों को जल्द बदलवाने के निर्देश दिए।
चल रहा है अभियान
इस समय खराब मीटर बदलने व नए मीटर लगाने का अभियान चल रहा है। हुमायूंपुर में नए मीटर लगाए गए है। सोमवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।
दिलीप कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण मंडल द्वितीय