फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   electricity gave a shock

बिजली ने लगाया जेब को ‘करंट’

Sun, 28 Jun 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 28 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से बढ़ाई गई बिजली की दरें रविवार से लागू हो गई हैं। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में करीब 15 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


जबकि फिक्स चार्ज में 15 रुपये प्रति किलोवाट की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा रेगुलेटरी सरचार्ज भी 1.9 फीसदी बढ़ा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब 180 रुपये प्रति किलोवॉट की दर से बिल देना होगा।
विज्ञापन


बढ़ोतरी की सबसे ज्यादा मार मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ेगी। 200 से अधिक यूनिट खर्च करने वालों की जेब ज्यादा ढीली होगी।

नियामक आयोग द्वारा 18 जून को चालू वित्तीय वर्ष के लिए नई दरों का ऐलान किया गया था। जो रविवार से प्रभावी हो गईं हैं। साल भर में ही दो बार बिजली की दरें बढ़ने से उपभोक्ता हलाकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी उपभोक्ताओं के साथ इस बार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी बढ़ी दरों की मार झेलनी पड़ रही है। ज्यादातर उपभोक्ता 200 से 600 यूनिट के बीच प्रति माह बिजली की खपत करते हैं। बिजली की बढ़ी दरें ऐसे उपभोक्ताओं का घरेलू बजट को तगड़ा झटका देंगी। इसको लेकर उपभोक्ताओं में गुस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed