{"_id":"616f10e2d218821de80bae11","slug":"electricity-derailment-of-more-than-150-villages-due-to-rain-sitapur-news-lko600774367","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 150 से अधिक गांवों की बिजली बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 150 से अधिक गांवों की बिजली बेपटरी
विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद सीएचसी पर धूं-धकर जलता ट्रांसफार्मर। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने जिले में विद्युत आपूर्ति बेपटरी कर दी है। बारिश की वजह से तारों पर पेड़ गिरने से गांवों की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। इससे 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित है। पॉवर कॉर्पोरेशन आपूर्ति बहाल करने में जुटा हुआ है। हरगांव इलाके में बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति बंद चल रही है। विद्युत लाइन में फॉल्ट के चलते कस्बा सहित आस पड़ोस के गांवों की बिजली गुल है। बारिश की वजह से पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मरम्मत भी नहीं कर पा रहे है।
सीएचसी महमूदाबाद के पास लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया है। ट्रांसफॉर्मर जलने से मोहल्ला नई बाजार, सरावगी टोला, चिकमंडी चौराहे तक विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है। करीब 20 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं के मोबाइल डिस्चार्ज हो रहे हैं।
लोगों के घरों में लगी पानी की मोटरें भी नहीं चल पा रही हैं। इससे पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। अवर अभियंता एसपी यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर सीतापुर से मंगवाया जा रहा है। इसी तरह रेउसा इलाके में भी फॉल्ट आ गई। इसकी वजह से कस्बे में बिजली की आंख मिचौली का खेल दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन
गांवों की आपूर्ति फॉल्ट के चलते बाधित चल रही है। रामपुर मथुरा इलाके के 20 से अधिक गांवों में बारिश के कारण आपूर्ति बंद चल रही है। इससे लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिशाषी अभियंता प्रथम अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि शहर की विद्युत आपूर्ति में कोई खास दिक्कत नहीं आई है। गांवों की आपूर्ति बाधित हुई है। पोल गिरने व पेड़ गिरने की वजह से बाधा आई है। बारिश के कारण मरम्मत में व्यवधान आ रहा है। जल्द ही सभी जगहों पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।