{"_id":"6a70dee0b77f456a290e85a6","slug":"electric-shock-from-dj-vehicle-two-dead-three-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-161411-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीजे वाहन में उतरा करंट, दो की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीजे वाहन में उतरा करंट, दो की मौत, तीन झुलसे
Tue, 04 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
थानगांव इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - संवाद
सीतापुर। थानगांव के राजपुर गांव के निकट सोमवार सुबह कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच, एक डीजे वाहन एचटी लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में वाहन मालिक व डीजे संचालक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस का कहना है कि इसमें कोई भी कांवड़िया नहीं था। स्थानीयों के अनुसार हताहत लोग बेशक कांवड़िये नहीं थे, लेकिन प्रचार करने के बाद ये लोग भी जल लेकर आते और मंदिर में चढ़ाते।
राजपुर गांव निवासी मिथिलेश दीक्षित (45) के अनुसार राजपुर गांव में मल्लिकाअर्जुन धाम मंदिर बना हुआ है। कावंड़ियों को दिशा-निर्देश देने के लिए एक पिकअप पर डीजे सिस्टम बंधा हुआ था। उसमें बैठे लोग लोगों जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन
सीपतपुर के मजरा छेद्दूपुरवा से पिकअप मल्लिकार्जुन शिवधाम, राजपुर की ओर गया था। वहां से लौटते समय राजपुर व सुल्तानापुरवा के मध्य पुल के निकट सड़क के ऊपर से निकली एचटी लाइन डीजे से छू गई। देखते ही देखते पूरे वाहन में करंट फैल गया और आग लग गई।
घटना के बाद अचानक अफरातफरी मच गई। करंट लगने से सीपतपुर मजरा छेद्दूपुरवा निवासी पिकअप चालक (पुलिस के अनुसार यह डीजे मालिक भी है) गुड्डू यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे गुड्डू के सहयोगी थौरा निवासी संतोष (30) ने सीएचसी रेउसा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में राजपुर निवासी मिथिलेश दीक्षित, विनीत तथा पासिनपुरवा निवासी गोपाल झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया है।