{"_id":"5df283ca8ebc3e87f62f5bac","slug":"elderly-person-died-of-disease-sitapur-news-lko497427748","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो बीमारी से हुई थी बुजुर्ग रामशंकर खेतान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो बीमारी से हुई थी बुजुर्ग रामशंकर खेतान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर के तामसेनगंज में बुजुर्ग की हुई संदिग्ध हालात में मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल गया। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण फेफड़ों में संक्रमण से होना साबित हुआ है। साथ ही मृतक के रिश्तेदार व परिवारीजन ने बुजुर्ग दंपत्ति को घर में कैद रखने के आरोपों को भी बेबुनियाद बता रहे हैं। उनका दावा है कि बुजुर्ग दंपत्ति व उनकी बहू के बीच प्रॉपर्टी आदि का कोई विवाद नहीं था।
दरअसल बुधवार को शहर के तामसेनगंज निवासी रामशंकर खेतान (95) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसको लेकर कहा जा रहा था कि मृतक की बहू उन्हें मकान में बंद कर ताला लगा गोरखपुर चली गई थी। इस बात को लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान पुलिस से पता चला कि मृतक की मौत फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुई है। साथ ही घर में ताला लगा बुजुर्ग दंपत्ति को बंद करने के आरोपों को भी मृतक के रिश्तेदारों ने नकार दिया।
शहर के ही निवासी मृतक के सगे भतीजे नरेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि मृतक की बहू पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। शादी के बाद से अब तक वही सेवा करती आ रही है। बुजुर्ग दंपत्ति को प्रताड़ित करने वाले जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह आरोप लगाने वाला परिवार व रिश्तेदारी का कोई नहीं है, बल्कि दूसरे लोग हैं। मृतक की बहू ममता खेतान पर काफी जिम्मेदारियां हैं। ममता के पति राजीव खेतान की मौत के बाद से उसे कारोबार, बच्चों को देखने के साथ ही बुजुर्ग दंपत्ति को भी देखना पड़ता था।
विज्ञापन
कारोबार के सिलसिले में अक्सर उसे बाहर जाना पड़ता था। ऐसे में वह स्वयं भी काफी परेशान थी। इस बाबत इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण फेफड़ों में संक्रमण आया है। मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है।