{"_id":"6033f7408ebc3ee97169366f","slug":"elderly-death-due-to-vehicle-collision-sitapur-news-lko566231375","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। रिश्तेदारी से घर जा रहे एक अधेड़ को मिश्रिख इलाके में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना की खबर पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामकोट इलाके के शाहपुर गांव निवासी पचास वर्षीय बालराम मिश्रिख इलाके के जरिगवां के निकट पैरूवा गांव को अपने साढ़ू श्रीराम के यहां गए थे। सोमवार सुबह वह साइकिल से घर जाने के लिए निकले थे।
इस बीच जब वह मिश्रिख कोतवाली इलाके में सिधौली मार्ग पर जरिगवां के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बालकराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को बताया। खबर पाकर कल्ली पुलिस चौकी से दारोगा निराला तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बालकराम को सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया। सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद