{"_id":"5df919d38ebc3e87f34d79c2","slug":"elderly-death-due-to-tractor-trolley-overturning-sitapur-news-lko4983051104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर पुरैनीपुल के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक को पास देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
बिसवां कोतवाली इलाके के शारदा सहायक पुरैनी पुल के निकट बिसवां से रेउसा की ओर लोहा टीन लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे ट्रक को पास देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई।
जिससे उस पर सवार रेउसा के ग्राम रेवान निवासी तेजपाल (60) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको फौरन पुलिस ने सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तेजपाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।