फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elderly beaten to death in dispute

विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 17 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly beaten to death in dispute
रेउसा (सीतापुर)। मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार में जमकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसके पुत्र और दूसरे पक्ष के चार लोगों समेत सात लोग घायल हो गए। बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना रेउसा इलाके के कटरा गांव निवासी बाबूराम (60) और अमेरिका सगे भाई हैं। गुरुवार को बाबूराम की पौत्री व चुन्नीलाल की बेटी काजल घर की छत पर खड़ी थी। इसी बीच अमेरिका का बेटा रमाकांत नशे में घर पहुंचा। ताकझांक करने की बात को लेकर बालिका से गाली-गलौज करने लगा। बालिका के घर वालों के विरोध पर बात और बढ़ गई।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। घटना में बाबूराम, उनके बेटे संतोष, बाबू, रामू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रेशमी, अक्षय लाल और संदीप घायल हो गए। घायलों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान बाबूराम की मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में संतोष और रामू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद दूसरे पक्ष के आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी रमाकांत, रामखेलावन, संदीप, राम सिंह, अक्षय लाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपी अक्षय, राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार
एसओ रेउसा राय साहब द्विवेदी ने बताया कि मृतक पक्ष ने घर के बाहर सड़क पर कूड़ा डाल दिया था। इधर से अमेरिका और उनके परिवार के लोग गुजरते हैं। इसी को लेकर मना करने पर विवाद में घटना हो गई है। दोनों पक्षों में पहले से भी विवाद चला आ रहा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed