फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elder killed two younger brothers in dispute over tree cutting

Sitapur News: पेड़ काटने के विवाद में बड़े ने की दो छोटे भाइयों की हत्या

Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Elder killed two younger brothers in dispute over tree cutting
महोली/रामकोट (सीतापुर)। साझे के खेत में लगे यूकेलिप्टस के तीन पेड़ काटने पर बड़े भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर दो छोटे भाइयों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद एसपी घुले सुशील चंद्रभान भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बड़े भाई सुनील व उसके तीन पुत्रों सुनील, मोहन व दीपू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना रामकोट कोतवाली क्षेत्र के तहत बीहटगौड़ निवासी सुनील खेती किसानी करता है। परिवार में सुनील के तीन और छोटे भाई मनीष, राजू व मुनेंद्र थे। पड़ोस केे गांव गूजरपुर में चारों भाइयों का साझे में एक खेत भी है। इस खेत की मेड़ पर यूकेलिप्टस के 13 पेड़ लगे थे। शुक्रवार को दोपहर में मनीष और मुनेंद्र पेेड़ काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पेड़ काटे जाने की बात सुनकर बड़ा भाई सुनील नाराज हो उठा और अपने लड़कों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर खेत पहुंच गया। खेत पर उसका छोटे भाई सुनील और मनीष के साथ विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर बड़े भाई सुनील ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर छोटे भाई मनीष पर हमला बोल दिया। इससे मौके पर ही मनीष की मौत हो गई।
अपने सामने ही भाई की हत्या को देखकर दूसरे छोटे भाई मुनींद्र ने जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन आरोपियों ने उसे भी पकड़ कर मौत के घाट उतार कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी के बाद एसपी के साथ ही सीओ सिटी सुशील सिंह, महोली सीओ अमन सिंह, रामकोट एसओ संजीव कुशवाहा और महोली इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
हत्या के बाद दोनों परिवारों में कोहराम
भाइयों की हत्या की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर मनीष की पत्नी मुनीषा बदहवास होकर गिर पड़ी। बेटे जयप्रकाश ने उसे संभालने की कोशिश की। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। मनीष के परिवार में पत्नी व दो पुत्र हैं, जबकि मुनीद्र के परिवार में पत्नी मीना, दो विवाहित पुत्रियां और चार पुत्र हैं।
खून और कपड़ों के टुकड़ों का लिया नमूना
एसपी के आदेश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से खून से सनी हुई मिट्टी और फटे व खून लगे कपड़ों के नमूने लिए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों के गांव से फरार हो जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्या के आरोपी बड़े भाई के आवास पर सन्नाटा पसरा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए हैं।
तीन माह पहले की हुई थी मां की मौत
करीब तीन माह पहले ही मृतकों की मां की भी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही घर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद होने लगा था। मृतक के चौथे भाई रामू ने बताया कि एक बार इन पेड़ों को काटा जा चुका था। जिसको आरोपी ने बेच लिया था। दोबारा उसी जड से पेड़ निकले थे। जिन पर आरोपी अपना अधिकार जता रहा था।

पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी धरपकड़ में जुटी है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जो हत्यारोपियों के मिलने के संभावित इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घुले सुशील चंद्रभान, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed