फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight more passengers returned home from Dubai, Saudi Arabia and Daman

दुबई, सऊदी अरब और दमन से लौटे आठ और यात्री होम आइसोलेट

Sat, 21 Mar 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Eight more passengers returned home from Dubai, Saudi Arabia and Daman
सीतापुर। जिले में विदेश यात्रा से लौटने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के खौफ के बीच जिले में 34 और यात्रियों के विदेश से आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। शनिवार को दिन भर कई टीमें यात्रियों की तलाश में जुटी रही, लेकिन महज आठ यात्री ही चिह्नित हो पाए। इन सभी को होम आईसोलेट किया गया है। जिले में विदेश यात्रा से लौटने वाले यात्रियों का आंकड़ा अब 68 हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि 34 यात्री विदेश से लौटे हैं। इससे पहले भी जिले में 34 यात्री विदेश से आ चुके हैं। शुक्रवार रात एयरपोर्ट से नए यात्रियों की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को संदिग्ध यात्रियों की तलाश में रैपिड रिस्पांस की टीमें जुटीं रही। देर शाम तक टीम आठ यात्रियों को ही ट्रेस कर सकी थी। ये सभी शहर कोतवाली इलाके के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन यात्रियों को चिह्नित किया गया है, उनमें से चार दुबई, तीन सऊदी अरब और एक दमन से आया है। जबकि अन्य 26 संदिग्धों के बारे में देर रात तक कोई पता नहीं चल सका था। स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी रही, लेकिन नाकाम रही। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि विदेश से आए आठ यात्रियों को चिह्नित कर लिया गया है। जांच में कोरोना के लक्षण नहीं मिले है। फिर भी एहतियातन सभी को होम आईसोलेट किया गया है, अन्य 26 की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई से शादी में शरीक होने आया घर
जिले के मिश्रिख और गोंदलामऊ ब्लॉक के बार्डर पर बसे एक गांव में दुबई से किसी यात्री के आने की सूचना मिली। उसकी तलाश में टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम को यात्री घर पर मिला। बताया जाता है कि उसके घर में शादी है। इसकी सूचना सीएमओ को दी गई। सीएमओ के आदेश पर यात्री को देर शाम जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि जांच में यात्री में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन घर में शादी है, ऐसे में उसे होम आईसोलेट नहीं किया जा सकता। इस वजह से एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed