फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight model villages are ready, digital library and yoga park have changed the picture

Sitapur News: आठ मॉडल विलेज तैयार, डिजिटल लाइब्रेरी व योगा पार्क ने बदली तस्वीर

Mon, 07 Jul 2025 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight model villages are ready, digital library and yoga park have changed the picture
गांव में नौकायन का लुत्फ उठाते लोग।
सीतापुर। जिले में गांवों को शहरी सुख सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न ब्लाॅकों की आठ ग्राम पंचायतों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया है। अब इन ग्राम पंचायतों की तर्ज पर हर ब्लॉक में एक मॉडल विलेज तैयार किया जा रहा है। मॉडल विलेज के रूप में विकसित गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर योगा पार्क तक स्थापित किया गया है। इसका लाभ ग्रामीणों को सीधे तौर पर मिल रहा है। वहीं, ग्रामीण छात्र छात्राओं को पढ़ाई लिखाई में भी मदद मिल रही है। इससे गांवों में विकास की तस्वीर बदल रही है। जिला प्रशासन ने इन मॉडल विलेज की तर्ज पर सभी खंड विकास अधिकारियों को अन्य गांवों को तैैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों में नौकायन का लुत्फ उठा रहे ग्रामीण
सीडीओ निधि बंसल ने बताया कि मिश्रिख ब्लॉक के मोहकमपुर, महोली के उरदौली, महमूदाबाद के नाथूपुर, खैराबाद की हुसैनपुर कैमहरा, ऐलिया की हेमपुर, मछरेहटा की बीहट बीरम, रामपुर मथुरा की डफरा और मिश्रिख की बरमी ग्राम पंचायतों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया गया है। इनकी खासियत की बात करें तो गांवों के सौंदर्यीकरण के साथ इनके वातावरण का अभूतपूर्व कायाकल्प किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राम्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विकास की नई इबारत लिखना है।
विज्ञापन

नाथूपुर ग्राम पंचायत में जहां एक ओर ग्रामीण अमृत सरोवर में बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं, वहीं, हुसैनपुर कैमहरा में ग्राम पंचायतों में झूले लगाकर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। इसी तरह हेमपुर में डिजिटल लाइब्रेरी व सेल्फी प्वाइंट गांव की शोभा बढ़ा रहे हैं। बीहट बीरम में गांव में बैंक, पोस्ट आफिस और पुस्तकालय की सुविधा दी गई है। इसी तरह डफरा का योगा पार्क और उरदौली का सेल्फी प्वाइंट युक्त ग्राम पंचायत कार्यालय नजीर के रूप में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक ग्राम पंचायत को अनूठा बनाने का लक्ष्य
जिले के सभी 19 ब्लॉकों में एक- एक ग्राम पंचायत को मॉडल विलेज के रूप में तैयार करने का लक्ष्य है। जिससे वह ग्राम पंचायत अपने विकास खंड के लिए नजीर बने और अन्य पंचायतें उससे प्रेरणा ले सकें। इस तरह संपूर्ण जनपद की ग्राम पंचायतों को नवाचार से लैस किया जा रहा है। इससे गांवों को आकर्षक बनाने के साथ ही विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। - निधि बंसल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed