फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight landowners got their land deeded on the first day

Sitapur News: पहले दिन आठ भूस्वामियों ने कराया अपनी जमीन का बैनामा

Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eight landowners got their land deeded on the first day
नैमिषारण्य/सीतापुर। जिलाधिकारी ने नैमिष में पर्यटन सुविधाओं में विस्तार को लेकर राही पर्यटक आवास में सोमवार को भूमि के विक्रय पत्र के निबंधन के लिए कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया। भूमि अधिग्रहण के तहत पहले दिन आठ बैनामे किए गए। डीएम ने बैनामा करने वाले व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने कहा कि नैमिष तीर्थ में आवश्यक विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। भूस्वामियों, स्थानीय नागरिकों और साधु संतों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तीर्थ में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 21 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करना है। अभी लगभग 40 भूस्वामियों ने सहमति जताई है। हमें उम्मीद है कि लगभग 15 दिनों में हम अधिग्रहण कार्य पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन बैनामा कराने वाले हनुमानगढी के महंत 1008 पवन दास, अधिवक्ता आरबी सिंह, ललिता देवी मंदिर के पुजारी अटल बिहारी व सिद्धार्थ अवस्थी को पुष्पगुच्छ देकर डीएम ने सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम राम भारत तिवारी, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक कल्याण सिंह यादव, एसडीएम मिश्रिख़ अजय त्रिपाठी, अधिवक्ता आरबी सिंह, पूर्व चेयरमैन यतींद्र अवस्थी, रजिस्ट्रार सीतापुर राजीव त्रिपाठी, रजिस्ट्रार मिश्रिख़ सुषमा यादव, नायब तहसीलदार रामसूरत यादव, लेखपाल कुलदीप सिंह, जितेंद्र द्विवेदी, थाना प्रभारी दिग्विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पवन दास ने भूमि का पैसा भी किया दान
नैमिष तीर्थ विकास के लिए हनुमानगढ़ी के महंत 1008 पवन दास को उनकी भूमि का दो लाख 200 रुपये मिला। उन्होंने यह धनराशि तीर्थ के विकास के लिए दान कर दी। उन्होंने अन्य भू स्वामियों से तीर्थ के विकास में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed