फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eid-ul-Azaha

सुबह 9.30 बजे अदा की जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज

Mon, 12 Sep 2016 11:17 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azaha
सीतापुर के इसी ईदगाह पर मंगलवार को सुबह 9.30 बजे अदा कराई जाएगी बकरीद की नवाज - फोटो : अमर उजाला
कुर्बानियों का पर्व ईद-उल-अजहा मंगलवार को यहां अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईदगाह व मसजिदों को नमाज अदा करने के लिए दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


शहर पेश इमाम मौलाना शौकत कासमी ने बताया कि ईद-उल-अजहा मंगलवार को मनाई जाएगी। लोग तीन दिन तक कुर्बानियां करेंगे। ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह ठीक साढ़े नौ बजे अदा की जाएगी। 
विज्ञापन


पेश इमाम ने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंच कर ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में ही अदा करें। नमाज के लिए लोग तय वक्त से पहले ही पहुंचे और सफों (नमाज के लिए लाइन) को दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिया पेश इमाम मौलाना इश्तियाक हुसैन ने कहा कि बकरीद की नमाज शहर के मोहल्ला बंगला स्थित जामा मसजिद में अदा की जाएगी। दोनों उलेमा ने बकरीद के मौके पर लोगों से आपसी मेल-मिलाप व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उलेमा ने जिला प्रशासन से भी बिजली, पानी, सफाई आदि व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। 

बकरीद की नमाज को लेकर जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव व कोतवाल दीपक शुक्ला ने सोमवार को तरीनपुर स्थित ईदगाह पहुंच कर सफाई, बिजली, पानी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।


इस दौरान वहां पर ईओ नगर पालिक अनुपम शुक्ला भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ईदगाह का जायजा लेने के साथ ही वहां नमाज के दौरान होने वाली जरूरतों, पानी-बिजली आदि व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर चर्चा भी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed