फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Economic health is improving through medicinal farming

Sitapur News: औषधीय खेती से सुधार रहे आर्थिक सेहत

Sun, 29 Dec 2024 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Dec 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Economic health is improving through medicinal farming
बिसवां में हो रही खेती।
सीतापुर। तीन ब्लॉकों के करीब सौ किसान औषधीय खेती कर अपनी आर्थिक सेहत सुधारने में लगे हैं। खास ये कि इन्हें उद्यान विभाग की ओर से उन्हें कोई अनुदान नहीं मिल रहा है, फिर भी ये अपने संसाधनों से खेती कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया से नई खेती की जानकारी लेकर उसे बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिसवां, परसेंडी, सिधौली ब्लॉक के तकरीबन सौ किसान औषधीय खेती कर रहे हैं। इसमें बिसवां ब्लॉक के कमुआ गांव निवासी प्रगतिशील किसान अशोक कुमार गुप्ता सर्वाधिक सक्रिय हैं। उनकी ओर से किसानों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

संबंधित किसान अश्वगंधा, ब्राह्मी, ब्लू कॉर्न, कैमोमाइल की खेती कर रहे हैं। औषधीय खेती की तकनीकी जानकारी के साथ ही बेहतर प्रजातियों के चयन के लिए केवीके कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डाॅ. दया शंकर श्रीवास्तव किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इससे किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाता है। कई किसानों ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से औषधीय खेती के लिए न ही अनुदान मिला है और न ही मार्गदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किसान कर रहे औषधीय खेती
बिसवां ब्लॉक के कमुआ गांव निवासी संतोष कुमार, विनोद कुमार, रामलखन, छोटे लाल, लालाराम, राम विलास, किशोरी लाल, कैमहराकला निवासी सूरज, राजेश कुमार, भिनौनी निवासी सीतादेवी, परसेंडी ब्लॉक के टप्पा खजुरिया के किसान, सिधौली ब्लॉक के ग्राम दक्खिनवा जुगराजपुर के रितिक गुप्ता, कौरासा गांव के छत्रपाल आदि किसान अश्वगंधा,ब्राह्मी, ब्लू कॉर्न, कैमोमाइल की खेती कर रहे हैं। ये किसान कमुआ निवासी प्रगतिशील किसान अशोक गुप्ता से संवाद कर खेती कर रहे हैं।


अनुदान की नहीं है योजना
बीते दो साल से औषधीय खेती के लिए किसी किसान को अनुदान नहीं दिया गया है। इसके लिए योजना नहीं थी। सौ हेक्टेयर में सतावर, अश्वगंधा और तुलसी की खेती कराने के लिए प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा गया है।
राजश्री, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed