{"_id":"e5502618e8ae1a07a03f3f15a173ebff","slug":"e-rikshaws-will-be-given-free-to-157-persons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"157 चालकों को फ्री में मिलेंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
157 चालकों को फ्री में मिलेंगे ई-रिक्शा
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर जिले में 157 रिक्शा चालक ई-रिक्शा योजना से लाभान्वित होंगे। प्रशासन ने इन्हें रिक्शा मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी है। शहरों और कस्बों की सड़कों पर बहुतायत में गरीब किराए पर रिक्शा लेकर सड़कों पर चलाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी उन्हें रोज 70 से 80 रुपये मिलते हैं। इस कमाई से 30 रुपये रिक्शा भाड़े में ही निकल जाते हैं। जिस कारण उनके हिस्से में महज 50 रुपये ही आते है।
विज्ञापन
इन्हें सहूलियत देने को समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में निकायों में पंजीकृत गरीब रिक्शा चालकों को मोटर, बैटरी या फिर सौर ऊर्जा चालित रिक्शा देने का वादा किया था।
विज्ञापन
इस वादे को साकार करने को अब प्रदेश सरकार निकायों में पंजीकृत रिक्शा चालकों को मोटर/ बैटरी/ सौर ऊर्जा चालित रिक्शा देने की तैयारी में है। ताकि रिक्शा चालकों को शारीरिक परिश्रम से राहत दिलाई जा सके।
योजना के तहत 30 नवंबर 2014 तक निकायों में पंजीकृत रिक्शा चालकों को शासन फ्री में ई-रिक्शा देगा। जिले की 11 निकायों में छह निकायों में 30 नवंबर 2014 तक सिर्फ 157 रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन हैं। ऐसे में अब इन्हें ई-रिक्शा देने की योजना है।