Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   E rickshaws worth lakhs eating junk in Pradhan's houses

Sitapur News: प्रधान के घरों में जंक खा रहे लाखों के ई रिक्शे

Mon, 08 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
E rickshaws worth lakhs eating junk in Pradhan's houses
जंक खा रहे ई रिक्शे।
सकरन (सीतापुर)। एक करोड़ की लागत से गांवों में कूड़ा ढोने के लिए खरीदे गए ई रिक्शे अब पशुओं का चारा लाने में उपयोग किए जा रहे हैं। कुछ ई रिक्शा प्रधान के घरों में जंक खा रहे हैं।
विज्ञापन

गांवों का कूड़ा आरआर सेंटर तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक की 85 ग्राम पंचायतों में से 54 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2023-24 में प्रति ग्राम पंचायत 1.85 लाख रुपये की कीमत से 54 ई रिक्शे खरीदे गए थे। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इनकी खरीद पर 99.9 लाख खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि करीब एक करोड़ की लागत वाले इन ई रिक्शों का उपयोग कूड़ा ढोने के लिए नहीं किया जा रहा है। तमाम ग्राम पंचायतों में ये रिक्शे ग्राम प्रधानों के घरों में खड़े हैं। बिना उपयोग के ई रिक्शे अब जंक खा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 ग्राम पंचायतों में नहीं बने कूड़ाघर
विभागीय आंकड़े बताते हैं कि ग्राम पंचायत सकरन, खमरिया कटेसर, पतरासा, काजीपुर आदि समेत 31 ग्राम पंचायतों में अभी तक कूड़ा घर ही नहीं बनवाए गए हैं। ऐसे में ये ई रिक्शा प्रधानों के घरों में जंक खा रहे हैं। बताया जाता है कि ई रिक्शों की खरीद में भी घालमेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed